पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिटी रिपोर्टर } अबतक गूगल कोड इन कॉन्टेस्ट में हिंदुस्तान

सिटी रिपोर्टर } अबतक गूगल कोड -इन कॉन्टेस्ट में हिंदुस्तान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } अबतक गूगल कोड -इन कॉन्टेस्ट में हिंदुस्तान चौथी रैंक पर था। जयपुर के यथांश ने इस कॉम्पीटीशन को जीतकर इंडिया को दूसरी रैंक पर खड़ा कर दिया। टॉप-28 विनर्स कैलिफोर्निया में जून में होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। इसमें उनको गूगल हैड क्वार्टर भी विजिट करवाया जाएगा। गूगल कोड-इन एक ग्लोबल कॉम्पीटीशन है, जो ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के लिए करवाया जाता है। यह प्री यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए होता है। यथांश ने इसमें एंड्रॉइड एप्प, ट्विटर सर्च इंजन और ट्विटर मैनेजर बनाया। ट्विटर मैनेजर के जरिए कोई भी संस्था अपने एम्पलॉयज का डाटा मैनेज कर सकती है। वहीं ओपन इवेंट एंड्रॉयड एप्प के जरिए आप कम खर्चे में इवेंट मैनेज कर सकते हैं। यथांश कहते हैं कि इस कॉम्पीटीशन में 49 दिनों में 40 टास्क पूरे किए। ये कॉन्टेस्ट 7 दिसबंर को शुरू हुआ और 25 जनवरी तक चला। दो दिन पहले ही इसका रिजल्ट आया है।

10साल की उम्र से बना रहे हैं एप्प : 11वींक्लास के स्टूडेंट यथांश कहते हैं कि एप्लिकेशन मैंने 5वीं क्लास से बनाना सीख लिया था। कोर्सेरा और एड्यूनेक्स ऑनलाइन साइट से सब सीखा। स्कूल में आने के बाद ऑनलाइन कोर्सेस से एप्लिकेशन डिजाइन करता था। बचपन की यह प्रैक्टिस मेरे काम आई। मैंने एंड्रॉइड एप्प के साथ वेबसाइट के होमपेज को डिजाइन किया और कोड के एरर को ढूंढा।

राजस्थानकी ग्रामीण महिलाओं की करवा रहे हैं इंटरनेट से दोस्ती

नेशनललेवल बास्केट बॉल प्लेयर यथांश ने कंप्यूटर साइंस का पहला क्लब ट्यूरिंग फ्रैटर्निटी बनाया है, जिसके वे फाउंडर प्रेसिडेंट हैं। इसका इंटरनेट पार्टनर गूगल सीएस फर्स्ट है। यह क्लब फिलहाल राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं को इंटरनेट फ्रैंडली बनाने पर काम कर रहा है। गूगल का यह प्रोजेक्ट है कि रूरल एरिया की महिलाओं को ऑनलाइन सर्विसेस सीखना है। उनको इंटरनेट की बेसिक जानकारी देने के साथ स्किल्स डवलपमेंट के लिए ऑनलाइन कोर्सेस सिखाना, ताकि वे खुद को आगे बढ़ा सकें।

} सीएसक्लब के को फाउंडर ध्रुव जैन के साथ यथांश कुलश्रेष्ठ।

जयपुर के यथांश ट्विटर मैनेजर बनाकर गूगल ग्लोबल कॉम्पीटीशन में विनर रहे

98 देशों के 2700 कंटेस्टेंट में से टॉप-28 विनर्स में यथांश ने बनाई जगह

सिटी एंकर

खबरें और भी हैं...