पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेयरों में गिरावट से घबराए निवेशकों का सोने पर दांव

शेयरों में गिरावट से घबराए निवेशकों का सोने पर दांव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| दुनियाभरके शेयर बाजारों में गिरावट और बॉण्ड्स से कम रिटर्न से घबराए निवेशकों ने सोने की खरीद तेज कर दी है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक वर्ष के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। घरेलू बाजार में भी सोने के भाव डेढ़ वर्ष के उच्चस्तर गए है। गुरुवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोने में 200 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी रही। जबकि चांदी में 100 रुपए प्रति किलोग्राम चढ़ गई। उधर, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी सोने के भाव 4.06 फीसदी बढ़कर 1245.40 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी के भाव 2.98 फीसदी की तेजी से 15.73 डॉलर प्रति औंस हो गए। अमेरिकी सेंट्रल बैंक फैडरल रिजर्व की चेयर पर्सन जेनट येलन के अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका जताने से इस वर्ष अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना भी बेहद कमजोर हो गई है। इससे घबराए निवेशक अब सोने में पैसा लगा रहे है। स्वीडन की ओर से ब्याज दरों को निगेटिव जोन में रखने से भी सोने को निवेशकों का समर्थन मिला है।

जयपुरसर्राफा बाजार भाव: चांदी(999) 37,400, चांदी रिफाइनरी 36,900 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 70,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 28,750 रुपए, सोना जेवराती 27,300 रुपए तथा वापसी 26,700 रुपए प्रति 10 ग्राम।

बनी रहेगी डिमांड

Ãचीन और भारत की अगुआई में दुनियाभर में सोने की मांग निकलती रहेगी। केंद्रीय बैंक तो खरीदेंगे ही, ज्वैलरी, बिस्कुट और सिक्कों के रूप में भी इसकी अच्छी खरीद होने की उम्मीद है।’ -सोमसुंदरमपीआर, एमडी (इंडिया), डब्ल्यूजीसी

ज्वैलरी मांग 5.26 % बढ़ी

नईदिल्ली| पिछलेसाल देश में ज्वैलरी की मांग 5.26 फीसदी बढ़ी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक 2015 में ज्वैलरी के लिए 654.3 टन सोने की मांग रही। साल 2014 में 621.6 टन सोने की ज्वैलरी बनी थी। कीमत के लिहाज से देखें तो पूरे साल के दौरान 1,56,395.35 करोड़ रुपए की ज्वैलरी खरीदी गई। यह 2014 के 1,54,368.37 करोड़ रुपए से 1.31 फीसदी अधिक है।

कमोडिटी रुपए बदलाव %

सोना29734.00 +1417 रु. +4.77

चांदी 38195.00 +1415 रु. +3.70

खबरें और भी हैं...