पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार 1572 स्टूडेंट्स ने कुर्ते पायजामे और साडि़यों में ली डिग्रियां

पहली बार 1572 स्टूडेंट्स ने कुर्ते पायजामे और साडि़यों में ली डिग्रियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } जयपुरनेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 34 पीएचडी सहित कुल 1572 स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गईं। साथ ही 36 टाॅपर्स को गोल्ड मैडल से नवाजा गया। इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, फार्मेसी, मीडिया आदि के स्टूडेंट्स ने पहली बार परंपरागत ड्रेसकोड (लड़के कुर्ता-पायजामा और लड़कियां साड़ी) में डिग्री ली। राजस्थान सरकार के दीक्षांत समारोह में पारंपरिक वेशभूषा के फैसले के बाद पहली बार जेएनयू ने इस पर अमल किया है। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री प्रो. रमाशंकर कठेरिया ने कहा कि 21वीं सदी में भारत युवा ऊर्जा से ओतप्रोत राष्ट्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। युवा शक्ति देश की असली पूंजी है। युवाओं की ऊर्जा कौशल का उपयोग रचनात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में करने से ही भारत एक समृद्घ राष्ट्र बन सकता है। चांसलर डाॅ. संदीप बख्शी ने कहा कि देश का सुनहरा भविष्य आज के शिक्षित युवाओं में निहित है। शिक्षा का इस्तेमाल देश और समाज की उन्नति के लिए करें और खुद को काबिल बनाएं।

खबरें और भी हैं...