युवा रचनाकार सुनाएंगे कहानी और करेंगे कविता पाठ
सिटी रिपोर्टर } प्रगतिशीललेखक संघ की जयपुर इकाई की ओर से रविवार को जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें युवा रचनाकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। जिला इकाई के सचिव अजय अनुरागी ने बताया कि शिव शक्ति चिकित्सालय परिसर, झोटवाड़ा में होने वाला यह सम्मेलन युवा रचनाकारों को समर्पित रहेगा। इसमें युवाओं के रचना पाठ के बाद वरिष्ठ रचनाकार इन पर टिप्पणी करेंगे ताकि आवश्यक हो तो नए लेखक अपने लेखन में कुछ सुधार कर सकें।