पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर } तीन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैगोर के गीतों की प्रस्तुति

कार्यक्रममें अहमदाबाद की तबला वादक हेतल मेहता, सितार वादक अमिता दलाल और रवींद्र संगीत गायिका संगीता दत्ता ने अपनी प्रस्तुतियों से राग और ताल का मेल जीवंत किया। संगीता दत्ता ने रवींद्र नाथ टैगोर के गीतों का हिंदी रूपांतरण प्रस्तुत किया।

इन्होंनेकिया उद्घाटन

आयोजनके दूसरे दिन की संध्या का उद्घाटन राजस्थान फोरम के अध्यक्ष पं.विश्वमोहन भट्ट, फोरम के सदस्य सरताज माथुर, संजय कौशिक, अशोक राही, संगीता जुनेजा और अपरा कुच्छल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोहमें आज


सिटी रिपोर्टर } तीनदिवसीय श्रीम्यूजिक फेस्टिवल के दूसरे दिन भारत की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक विरासत जीवंत हुई। महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में शनिवार को हुई प्रस्तुतियों में भारत के तीन अक्षरों के अनुरूप भाव, राग और ताल का संगम देखने सुनने योग्य था। इस मौके पर डांसर डाॅ. सोनल मानसिंह और जयपुर की नौ वर्षीय लाछी प्रजापति ने भावों, अहमदाबाद की सितार वादक अमिता दलाल और कोलकाता की संगीता दत्ता ने राग और युवा तबला वादक हेतल मेहता ने अपनी प्रस्तुति में धमार ताल का सौंदर्य जीवंत किया। इन प्रस्तुतियों के भाव इतने सहज थे कि वे श्रोताओं के दिल में उतरते चले गए। लोगों ने इन प्रस्तुतियों को अंत तक देखा और सुना। राजस्थान फोरम दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित श्री म्यूजिक फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता श्री सीमेंट हैं। इंग्लिश प्रिंट पार्टनर डीएनए हैं।

खबरें और भी हैं...