पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज शहर को स्वच्छ रखने के लिए दौडें़गे जयपुराइट्स

आज शहर को स्वच्छ रखने के लिए दौडें़गे जयपुराइट्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } शहरको स्वच्छ और दिल से दोस्ती करने के लिए शहरवासी अपने मजबूत कदम बढ़ाते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ रविवार को दौड़ लगाएंगे। मौका होगा एयू जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर का। अल्बर्ट हॉल से सुबह 6 बजे करीब एक हजार प्रोफेशनल रनर्स हाफ मैराथन में दौड़ेंगे। वहीं 45 हजार से ज्यादा रनर्स की ड्रीम रन अल्बर्ट हॉल से ही 7:40 बजे स्टार्ट होगी। एक्टर सुनील शेट्टी और गुरमीत चौधरी रनर्स को चीयरअप करते नजर आएंगे। मैराथन के आयोजक सुरेश मिश्रा ने बताया कि 21 किमी में हर पाइंट पर वाटर और मेडिकल स्टेशन तैयार किए गए हैं। रूट पर रनर्स की सुविधा के लिए हर किमी पर 12 मेडिकल स्टेशन, 2 बेस कैंप, 17 वाटर स्टेशन, 10 पावर स्टेशन के साथ ही बीएसएफ की ओर से आइस स्टेशन हाेंगे।

नॉर्थ वेस्ट रेलवे के डीजीएम तरुण जैन ने बताया कि मैराथन में नॉर्थ वेस्ट रेलवे के जनरल मैनेजर के साथ ही 250 अधिकारी, कर्मचारी और महिलाएं भी जयपुरवासियों के साथ दौड़ में शामिल होंगे। साथ ही एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन और साफ सफाई जैसे कई सोश्यल मैसेज भी देंगे।

पास्तापार्टी में फिल्म का पोस्टर हुआ लॉन्च : शनिवारको यूथ हॉस्टल में एयू जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर की ओर से पास्ता पार्टी और एक अपकमिंग फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट और यूनिट मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...