जयपुर. बुधवार को नेशनल डी -वार्मिंग डे के मौके पर स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़े खत्म करने वाली दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। इससे प्रदेश में ही 207 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
शेखावाटी के पलसाना में 40, झुंझुनूं में 75, रतनगढ़-तारानगर में 41, झालावाड़ के असनावर में 31, अजमेर में 6, उदयपुर में 4, हिंडौन व अलवर में 5-5 बच्चे बीमार हुए। इन्हें जी मिचलाने, उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। बताया जा रहा है कि इन्हें खाली पेट दवा दी गई।
कई राज्यों में ऐसे हालात
- बिहार में एलबेंडाजोल दवा खाने के बाद 180 बच्चे बीमार। जमुई, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारन में सामने आए मामले।
- हरियाणा में 16 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए। सोनीपत की हिंदू विद्यापीठ में दवा खाने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत।
- आगरा के फतेहाबाद प्राथमिक स्कूल में 11 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती कराए गए।