जयपुर. सेठी कॉलोनी स्थित ड्रग टेस्टिंग लैब में गुरुवार दोपहर आग लग गई। इलेक्ट्रिक शॉक से लगी आग के कारण दवा जांच करने वाली मशीन जल गई। मशीन जलने से खराब हो गई और फिलहाल इससे जांच नहीं हो सकेगी।
लैब अधिकारियों ने बताया कि मशीन की कीमत करीब 45 लाख रुपए है और इसे सही होने में समय लगेगा। टेस्टिंग लैब की अन्य मशीनें सही हैं और जो मशीन खराब हुई है, उससे कुछ स्पेशल दवाओं की ही जांच की जाती है।