अलवर. राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 160 किलोमीटर दूर अलवर शहर के एक रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में पुलिस ने छापा मारकर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। कैसे हुआ खुलासा...
- आईपीएस धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर पार्लर में एक बोगस ग्राहक भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने पार्लर पर दबिश दी।
- जहां से पार्लर संचालक विष्णु (33), पवन सैनी (25), गौरव (28) सहित दिल्ली के बसंत विहार निवासी 28 साल की लड़की एवं मणिपुर की 25 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया।
- तलाशी के दौरान मसाज पार्लर से नकदी सहित एक देशी कट्टा, चाकू तलवार भी मिली।
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पेटा एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
लड़कियों को जेल भेजा
गिरफ्तार किए गए लड़के-लड़कियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने पार्लर संचालक विष्णु गुप्ता उसके साथी पवन सैनी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जबकि आरोपी दोनों युवतियों एवं गौरव खंडेलवाल को जेल भेजने के आदेश दिए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए सेक्स रैकेट में पकड़े गए लोगों की फोटोज...