पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केस की तारीख के लिए एडीएम के रीडर ने ली घूस, आरोपी प्रेमचंद गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. जमीन से जुडे़ केस में अगली तारीख दिलाने की एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते एडीएम के रीडर को एसीबी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आराेपी प्रेमचंद जैन एडीएम प्रथम राजेश जैन का रीडर था। पुलिस ने आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसीबी एडीएम की भूमिका के साथ इस बिंदू पर भी जांच कर रही है की रीडर प्रेमचंद कैसे लोगों को सुनवाई के लिए अगली तारीख दिलवाता था। एडिशनल एसपी नरोत्तम ने बताया कि जमवारामगढ़ निवासी रामचन्द्र बुनकर का एडीएम प्रथम के पास एक प्रकरण पेंडिंग चल रहा था। रामचन्द्र की जमीन पर किसी ने कब्जा कर रखा था।
केस में स्टे नहीं देने और फिलहाल अगली तारीख पर सुनवाई कराने के लिए रीडर प्रेमचंद जैन पीड़ित रामचन्द्र से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत 20 दिन पहले एसीबी को की थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर लिया था।
गुरुवार को केस की तारीख थी। जहां पर रामचन्द्र ने प्रेमचंद से संपर्क किया तो उसने अगली तारीख के लिए पैसे मांगे। रामचन्द्र ने दस हजार देने की बात कही तो प्रेमचंद तैयार होे गया। प्रेमचंद ने दस हजार लेकर रख लिए। पीड़ित ने इसका इशारा एसीबी टीम को किया। जहां पर एसीबी ने आरोपी प्रेमचंद को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी अधिकारी के घर पर सर्च
प्रतापगढ़ जिला आबकारी अधिकारी मोती सिंह चौहान कोे गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ने उप अधीक्षक नीलकमल मीणा के नेतृत्व में मानसरोवर हीरापथ व जगतपुरा रामनगरिया कॉलोनी में स्थित मकान में दबिश दी। जहां मोती सिंह का बेटा मिला। एसीबी को तलाशी में 17 हजार रुपए मिले। मोती सिंह ने दोनों मकानों को किराये पर दे रखा है और कुछ हिस्से में उसके परिवार के सदस्य रहते है।
खबरें और भी हैं...