पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुलनी थी डिस्पेंसरी, निगम ने भवन छोड़ा तो लगाया ताला

खुलनी थी डिस्पेंसरी, निगम ने भवन छोड़ा तो लगाया ताला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. गोपालपुरा बाईपास स्थित 10 बी स्कीम में स्वास्थ्य विभाग की बिल्डिंग में नगर निगम ने छह साल तक बिना किराया दिए मानसरोवर जोन कार्यालय चलाया। मानसरोवर में बिल्डिंग बनने के बाद कार्यालय शिफ्ट कर दिया। इस भवन में मेडिकल विभाग ने स्वास्थ्य केंद्र के लिए निगम से चाबी मांगी तो देने से मना कर दिया गया।
निगम अधिकारियों ने भवन पर छह साल से कब्जा कर रखा है, जबकि जहां पर भवन बना हुआ है, वह जमीन जेडीए की और भवन निर्माण सांसद-विधायक कोष से हुआ है। छह साल पहले तत्कालीन मेयर अशोक परनामी ने सांसद-विधायक कोष से स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन बनवाया था।
वार्ड 43 में 2006 में सांसद और विधायक कोष से जेडीए की जमीन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन के लिए शिलान्यास किया। 2008 में तत्कालीन मेयर और विधायक ने मेडिकल विभाग की सहमति से निगम को जोन कार्यालय के लिए उपलब्ध करा दिया। जनवरी 2015 में जोन कार्यालय शिफ्ट होने पर पार्षद अशोक लाहोटी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने के लिए मेडिकल विभाग को पत्र लिखा।

तीन वार्डों में में नहीं यूपीएचसी

गोपालपुरा बाईपास, त्रिवेणी नगर, महेश नगर क्षेत्र के तीन वार्डों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इस क्षेत्र की 120 कॉलोनी में करीब 4 लाख लोग रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्र खुलने पर इन लोगों को फायदा होगा।

निगम 8 माह से नहीं दे रहा भवन की चाबी

जिस जमीन पर भवन बना हुआ है, उस जमीन और भवन से निगम को कोई लेनादेना नहीं है। जमीन जेडीए और भवन का निर्माण कार्य सांसद-विधायक कोष से हुआ। इसके बाद भी आठ माह से निगम अधिकारी चाबी देने में आनाकानी कर रहे हैं।
जेडीए ने 10 मिनट में जारी की एनओसी

मेडिकल विभाग ने भवन में स्वास्थ्य केंद्र खोलने के जेडीए से एनओसी मांगी तो जेडीए सचिव पवन अरोड़ा ने 10 मिनिट में 28 सितंबर, 2015 को उपलब्ध करा दी। एनओसी के लिए स्थानीय पार्षद अशोक लाहोटी जेडीए गए।
खबरें और भी हैं...