पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लग्जरी होटल नहीं ट्रेन में बना है ये 'शीश महल', Wifi और Tv की भी सुविधा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. बुधवार को दिल्ली से शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स पैक होकर रवाना हुई, जो गुरुवार को जयपुर पहुंचेगी। दूसरी और कई शाही रेलों को टूरिस्ट ही नहीं मिल रहे हैं। इन्ही में से एक है 'रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स'। कैसी है रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स...
भले ही ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, पर किसी से कम नहीं है ये
- इसके हर कोच में चार केबिन हैं। इसके शीश महल कोच में लगभग सभी चीजों को कांच से बनाया गया है।
- ये शीश महल एक लॉन्ज है। जिसमें खाने और बार की फैसिलिटी है।
- इसके केबिन का नाम हवा महल, पद्मिनी महल, किशोरी महल, शीश महल, फूल महल और सुपर डीलक्स कोच ताज महल हैं।
- इन सैलूनों में नाम के मुताबिक डिजाइन भी की गई है।
- डीलक्स केबिंस में वाई फाई इंटरनेट, सैटेलाइट टीवी, म्यूजिक सिस्टम और कई दूसरी सुविधाएं हैं।
- इन कोचों मे ताजमहल सुपर लग्जरी कोच है।
वाइन और स्पा की भी फैसिलिटी
ट्रेन में इंडियन और इंटरनेशनल ब्रांडों के स्प्राइट्स और वाइन की सुविधा है जो इसे लग्जरी बनाते हैं। इसमें यात्रियों को भारतीय फूड्स के साथ यूरोपीय, चाइनीज और कॉण्टिनेण्टल खाना सर्व किया जाता है।
कब शुरू हुई थी ये ट्रेन
रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स को सन् 2009 में लॉन्च किया गया था। इसे पैलेस ऑन व्हील्स 2 भी कहते हैं। ये पैलेस ऑन व्हील्स का अपग्रेड वर्जन है। इस ट्रेन में पैलेस ऑन व्हील्स के मुकाबले ज्यादा जगह है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इस लग्जरी ट्रेन के अंदर की फोटोज...
खबरें और भी हैं...