पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों को बाहर निकाला और कर दिया मॉल सीलर, बैंक और शोरूमों में आए लोग परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. कसूर मॉल मालिक का, सजा सैकड़ों ग्राहकों को मिली। आठ साल से यूडी टैक्स से बचते आ रहे अजमेर रोड स्थित ऑर्बिट मॉल को बुधवार को सील कर दिया गया । निगम कर्मियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अाकर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के बीच ही सैकड़ों ग्राहकों-लोगों को मॉल से बाहर कर दिया। सबसे बड़ी परेशानी पासपोर्ट सेवा केंद्र में आए दूर-दराज स्थानों से आए लोगों को झेलनी पड़ी।
अचानक काम बंद करवाए जाने से नाराज लोग सड़क पर आकर नारेबाजी करने लगे, पर निगम कर्मियों ने किसी की नहीं सुनी। मॉल में पासपोर्ट सेवा केंद्र, एलआईसी दफ्तर और तीन बैंकाें के अलावा 30 दुकानों व शोरूमों से लोगों को बाहर कर दिया गया। बताया जाता है कि मॉल में एक कांग्रेसी नेता की पार्टनरशिप है। इसी कारण निगम लंबे समय से बकाया टैक्स की वसूली नहीं कर रहा था।
पासपोर्ट अधिकारी बोले : मॉल में भारत सरकार का ऑफिस है। कार्रवाई से पहले सूचना देनी थी।
निगम ने कहा : वर्ष 2007 से टैक्स बकाया चल रहा था। चुका देते तो कार्रवाई क्यों होती।
मॉल मािलक : मॉल प्रबंधन ने 1.24 करोड़ रुपए यूडी टैक्स व हाउस टैक्स जमा कराया। मॉल कुर्की से मुक्त।
इनकी खींचतान में फंस गया आमजन : पासपोर्ट लेने आए 835 लोग बैरंग लौटे
पासपोर्ट केंद्र में भरतपुर, झालावाड़ जैसे दूर-दराज के शहरों से 835 लोग आए थे। ये मॉल से बाहर किए जाने के बाद झालाना डूंगरी स्थित पासपोर्ट ऑफिस भी पहुंचे, पर काम नहीं हुआ।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने बताया...