सपोटरा (राजस्थान). करणपुर की पंचायत दौलतपुर में शुक्रवार रात्रि 12-13 बदमाशों ने एक परिवार पर धावा बोल दिया। घर के सदस्यों के साथ मारपीट कर फायरिंग की, लेकिन महिलाओं ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को कट्टे सहित दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित नरेश ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ घर पर सो रहा था।
इस दौरान महेश,रामलाल, विजेन्द्र बैरवा निवासी चौड़क्या कलां तथा देशराज बैरवा निवासी दौलतपुरा अन्य 8 साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडे व हथियार लेकर दीवार फांद कर घर में घुस गए तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लग गए। उस दौरान उसकी भाभी गुड्डी देवी ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश से भिड़ गई तथा उसके हाथ में देशी कट्टा को छीन लिया।
दूसरी ओर नरेश ने एक बदमाश रमेश को पकड़ कर बांध दिया। इस दौरान एक बदमाश फायर कर मौके से भाग निकला। परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीण आ पहुंचे। इसके बाद पुलिस को परिजनों ने सूचना दी। इस बीच चौड़क्या कलां के बदमाशों के परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ित परिवार पर हमला करने के उद्देश्य से दौलतपुरा आ गए। लेकिन भीड़ देखकर लौट गए।
शनिवार को प्रात: 5 बजे करणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जिनको ग्रामीणों ने बदमाश रमेश बैरवा सहित बदमाशों से महिला द्वारा छीनी गई देशी कट्टा तथा एक मृत कारतूस सुपुर्द कर दिया। शनिवार को एएसआई श्रीफल वर्मा ने घटनास्थल के निरीक्षण के साथ ग्रामीणों के बयान दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार की एक महिला द्वारा उनके घर के अागे सड़क मार्ग पर रात्रि करीबन 11 बजे मोटर साईकिल के साथ खड़े 4-5 बदमाशों को जानकारी ले लिए टोक दिया गया था। बदमाशों को महिला द्वारा टोकना रास नही आने पर शराब में नशे में धुत्त बदमाशों ने मारपीट के साथ फायरिंग करने की घटना को अंजाम दिया गया।
गार्डों की भूमिका संदिग्ध
पुलिस अधीक्षक ने चौडक्या कलां गांव में 27 अप्रैल 15 की डकैती की घटना के बाद अस्थाई चौकी स्थापित कर एक हैडकांस्टेबल सहित पांच पुलिस जवान तैनात कर रखे है। शुक्रवार की रात्रि को चौडक्या के बदमाशों की फायरिंग तत्पश्चात बदमाशों के परिवार के सदस्यों द्वारा हथियारों से लैस होकर पीड़ित परिवार पर पुन: हमला करने के उद्देश्य से लामबंद होने की चली 6 घंटे की वारदात के बाद भी दो किमी दूरी पर तैनात सुरक्षा गार्ड अनभिज्ञ बने रहे।
इधर, जांच अधिकारी एएसआई श्रीफल वर्मा ने बताया कि घटना के बाद चौडक्या कलां में तैनात सुरक्षा गार्ड वारदात स्थल पर नही पहुंचने की जानकारी ली जाएगी तथा बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जावेगा।