- Hindi News
- ड्यून्स हार्ले डेविडसन ने की एनिवर्सरी राइड
ड्यून्स हार्ले-डेविडसन ने की एनिवर्सरी राइड
जेजेएस में आएंगे 115 से अधिक रिटेल ज्वैलर्स
सिटी रिपोर्टर शहरमें 20 दिसंबर से शुरू हो रहे जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) में र| एवं आभूषण के 115 से अधिक टॉप रिटेल ज्वैलर्स आएंगे। इसके संयोजक विमल चंद सुराना ने बताया कि शो इस बार सीतापुरा में नवनिर्मित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होगा। चार दिवसीय इस शो का राष्ट्रीयस्तर के ख्यातिप्राप्त ज्वैलरी रिटेलर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। जेजेएस के सचिव राजीव जैन ने बताया कि जेम्स एंड ज्वैलरी फेडरेशन के 100 सदस्य प्रत्येक वर्ष जेजेएस में भाग लेते हैं। ‘जेजेएस’ में 20 दिसंबर को इंडियन ज्वैलर्स च्वाइस अवॉर्ड्स (जेजेएस-आईजे) आयोजित किया जाएगा। ‘जेजेएस’ के प्रवक्ता अजय काला ने बताया कि शो में आने वाले खुदरा विक्रेता केवल ज्वैलरी के संभावित खरीदार, बल्कि खुदरा आभूषण मांगों के अनुसार रिटेल ज्वैलरी के ट्रेंड-सैटर भी होते हैं।
सिटी रिपोर्टर ड्यून्सहार्ले-डेविडसन ने जयपुर में अपनी पहली एनिवर्सरी के अवसर पर राइड का आयोजन किया। इस मौके को यादगार बनाने के लिए विभिन्न केंद्रों के एचओजी सदस्यों ने राइड में भाग लिया। एक शोरूम में रविवार को केक काटकर खुशी मनाई गई। हार्ले-डेविडसन के राजस्थान चैप्टर ने 48 संडे ब्रेकफास्ट राइड्स, 12 नाइट राइड पूरे किए हैं। इसमें अजमेर, पुष्कर, टोंक, सीकर, दिल्ली राजमार्ग, आगरा रोड, जैसलमेर उदयपुर आदि शामिल हैं। ड्यून्स हर्ले-डेविडसन ने एक साल में 100 से भी अधिक एचओजी (हर्ले-डेविडसन ऑनर्स ग्रुप) सदस्य जोड़े हैं। साथ ही 1.7 लाख किलोमीटर राइड की है।