सिटी रिपोर्टर जयपुर
सिटी रिपोर्टर जयपुर
फिक्कीफ्लो की इंटरस्टेट मीट सोमवार से होने जा रही है। जयपुर में पहली बार हो रही इस मीट में देश की कई बड़ी एंटरप्रेन्योर विमन हिस्सा लेंगी। यह मीट 15 और 16 दिसंबर को होगी और 17 दिसंबर को पुष्कर में विजिट रखी गई है। इसमें फिक्की फ्लो के देशभर के 10 चैप्टर के लगभग 200 मेंबर्स शामिल होंगे। पहले दिन मेंबर्स के साथ इंटरेक्टिव सेशन और दूसरे दिन नॉलेज सेशन होगा। इसमें आमंत्रित गेस्ट अपने विचार रखेंगे। इसके साथ कल्चरल परफॉर्मेंस भी होगी। इस मीट को जयपुर होस्ट कर रहा है। इस अवसर पर सिंगर रोहित शर्मा परफॉर्म करेंगे। पोलो मैच के साथ मेंबर्स के लिए मोबाइल एप्प भी लॉन्च किया जाएगा। महिलाओं के लीगल राइट पर बुक भी लॉन्च होगी।
एंटरप्रेन्योर विमन की इंटरस्टेट मीट आज