- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर राजस्थानयोगा संघ और जयपुर जिला योग संघ के
सिटी रिपोर्टर राजस्थानयोगा संघ और जयपुर जिला योग संघ के
सिटी रिपोर्टर राजस्थानयोगा संघ और जयपुर जिला योग संघ के तत्वावधान में 38वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला संघ के सचिव सुनील शर्मा और सहसचिव श्रीराम चौधरी ने बताया कि आदर्श नगर स्थित एसवी पब्लिक स्कूल में हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में 12 जिलों के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में टोंक पहले, नागौर दूसरे और जयपुर तीसरे स्थान पर रहा। चयनित 39 खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एसवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रीटा पी. तनेजा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में रमाकांत मिश्रा, चांदनीजैन और सीमा राजपूत शामिल थे।
राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जयपुर का तीसरा स्थान