पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लो की इंटरस्टेट मीट 15 से

फ्लो की इंटरस्टेट मीट 15 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. फिक्कीफ्लो की इंटरस्टेट मीट पहली बार जयपुर में होने जा रही है। इसमें देश की कई बड़ी एंटरप्रिन्योर विमन हिस्सा लेंगी। यह मीट 15 और 16 दिसंबर को होगी और 17 दिसंबर को पुष्कर में विजिट रखी गई है। इसमें फ्लो के देश भर के 10 चैप्टर के लगभग 200 मेंबर्स शामिल होंगे। पहले दिन मेंबर्स के साथ इंटरेक्टिव सेशन रखा गया है। दूसरे दिन नॉलेज सेशन होगा। इसमें आमंत्रित गेस्ट अपने विचार रखेंगे। इसके साथ कल्चरल परफॉर्मेंस भी होगी। इस मीट को जयपुर होस्ट कर रहा है। इस अवसर पर सिंगर रोहित शर्मा परफॉर्म करेंगे। पोलो मैच के साथ मेंबर्स के लिए मोबाइल एप्प भी लॉन्च किया जाएगा। महिलाओं के लिए लीगल डॉक्यूमेंट पर पल्लवी सराफ चर्चा करेंगी।