इस बार सीतापुरा में होगा ज्वैलरी शो
सिटी रिपोर्टर. हरसाल दिसंबर के आखिरी दिनों में होने वाले जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) की चमक-दमक बेशक पिछले साल की तरह है, लेकिन इस बार इसका वेन्यू बदला गया है। पिछले साल तक यह शो होटल राजमहल पैलेस में आयोजित किया जाता था। इस बार यह शो सीतापुरा के ‘द-स्टेट-ऑफ-द-आर्ट एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर’ में 20 से 23 दिसंबर तक होगा। जेजेएस के संयोजक विमल चंद सुराना ने बताया कि शो अब ज्यादा बड़ा और बेहतर होगा। सचिव राजीव जैन ने बताया कि जेईसीसी में 1 लाख वर्गफुट के पिलर लेस हॉल में जेजेएस के स्टॉल्स लगाए जाएंगे।