आदर-सम्मान विषय पर हुए कार्यक्रम
आदर-सम्मान विषय पर हुए कार्यक्रम
सिटीरिपोर्टर स्कूलके स्टूडेंट्स ने समय के साथ शिक्षा के स्तर में आए परिवर्तन और समाप्त होते आदर-सम्मान विषय पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतापनगर जयपुर स्थित सेंट जोसफ काॅन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने लघु नाटक, आशुभाषण और गीतों के जरिये इन पहलुओं को उजागर किया। प्रिंसिपल एस.डी. शर्मा ने विभिन्न गतिविधियों में उत्तम प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए।
ह्यूमनराइट्स पर पोस्टर मेकिंग कॉम्पीटीशन
सिटीरिपोर्टर जगतपुरास्थित एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल में ह्यूमन राइट्स-डे मनाया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने ह्यूमन राइट्स पर पोस्टर और स्लोगन लेखन कॉम्पीटीशन में भाग लिया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये मानवाधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल उषा शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ पोस्टर तथा स्लोगन के लिए चयनित स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया।
news inbrief