दिलीप साहब ने मेरे साथ गुनगुनाए थे गीत
सिटी रिपोर्टर यहतो पता था कि दिलीप कुमार साहब हमारे स्कूल में चीफ गेस्ट के तौर पर आए हैं, लेकिन मैं उनसे मिल पाऊंगा, इसका मुझे यकीन नहीं था।
यह कहना है जयपुर के सिंगर लियाकत अली का। वे कहते हैं - ‘90 के दशक की बात है। मैं दुर्रूमियां के ‘लुहारू मोंटेसरी स्कूल’ में म्यूजिक पढ़ाया करता था। उन्हीं दिनों स्कूल के एक प्रोग्राम में दिलीप साहब चीफ गेस्ट के तौर पर आए। प्रोग्राम के बाद भी वे कई दिन तक लुहारू हाउस में रहे। इस दौरान मैंने उन्हें उनकी कई फिल्मों के गीत गाकर भी सुनाए। इनमें ‘कोहिनूर’ का गाना मधुबन में जो राधिका नाचेगी... और ‘साला मैं तो साहब बन गया... जैसे गाने थे। इन गानों को उन्होंने मेरे साथ गुनगुनाया था।’ लियाकत कहते हैं, ये उनकी दुआएं ही थीं कि ‘सारेगामापा’ में जाने वाला मैं जयपुर का पहला प्रतिभागी बना। पिछले 20 सालों में कई नेशनल और इंटरनेशनल शो कर चुका हूं।