आप इम्परफेक्ट खान्स के साथ काम करेंगे?
हीरानी से बोले आमिर
सालकी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म पीके की टीम इसके प्रमोशन के लिए शनिवार को जयपुर में थी। इस अवसर पर आमिर ने कहा, यहां के लोगों के लिए फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसकी ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में हुई है। जब निर्देशक राजकुमार हीरानी से पूछा गया कि क्या वे बाकी दो खान स्टार्स - शाहरुख और सलमान - के साथ भी काम करना चाहेंगे तो उनके बोलने से पहले ही आमिर ने कहा, क्या आप इम्परफेक्ट खान्स के साथ काम करेंगे? बाद में राजू से बोले कि तीनों खान्स के लिए एक स्क्रिप्ट लिखें। राजू बोले, स्क्रिप्ट मिली तो सलमान और शाहरुख के साथ भी काम जरूर करेंगे। अनुष्का ने कहा, आमिर के साथ काम करके जान लिया है कि उन्हें परफेक्ट एक्टर क्यों कहा जाता है। आमिर और राजू से सिटी रिपोर्टर की बातचीत के कुछ अंशः
फिल्मकी कहानी और भूमिका के बारे में कुछ बताएंगे?
आमिरः कुछखास नहीं बता पाऊंगा। जब मैंने खुद राजू से स्क्रिप्ट सुनी तो अंदाजा नहीं था कि मेरा किरदार क्या है। जो मजा मुझे स्क्रिप्ट सुनकर आया... मैं हंस रहा था, रो रहा था, जज्बाती हो रहा था। बहुत ही खूबसूरत अनुभव है। पीके बहुत अजीबो - अजीब हरकत करता है, इसलिए सब उसको ये ही बोलते हैं- पीके आया है क्या।
पूरीफिल्म में, आपने एक बार भी पलक नहीं झपकाई। ऐसा करना कितना कठिन था? खुद को कैसे तैयार किया?
आमिरः बहुतमुश्किल था मेरे लिए। मैंने ग्रीन कलर के लेंस भी इस्तेमाल किए हैं। इसलिए बिना पलकें झपकाए सीन करना मुश्किल हो जाता है। लगता था कर नहीं पाऊंगा, लेकिन शुक्र है सब अच्छे से हो गया।
अमिताभबच्चन और शाहरुख खान तक अपनी फिल्में रियलिटी शोज़ में प्रमोट करते हैं, आप नहीं गए। क्यों?
आमिरः मेरामानना है कि हर जगह जाना जरूरी नहीं है। हमारे पास फिल्म प्रमोट करने के लिए बजट है। ये टीवी शो उन कलाकारों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म हैं, जो न्यू कमर हैं, जिनके पास फिल्म प्रमोशन के लिए बजट नहीं होता।
आपएक ही कहानी पर पांच साल उतने ही जुनून और जज्बे के साथ कैसे काम कर पाए?
राजकुमार हीरानीः अगरकामयाब बनना है तो जज्बे को हर वक्त जिंदा रखना पड़ता है। हमने स्क्रिप्ट 17 महीने में तैयार की। पहली दफा आमिर को स्क्रिप्ट में कमी नजर आई। फिर दो महीने बाद स्क्रिप्ट में बदलाव करके सुनाया। तब आमिर ने कहा कि अब परफेक्ट है। स्क्रिप्ट में बदलाव फिर