पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन नेशनल अकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग की एनुअल कन्वेंशन का समापन।

इंडियन नेशनल अकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग की एनुअल कन्वेंशन का समापन।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंडियननेशनल अकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (आईएनएई) के एनुअल कन्वेंशन के आखिरी दिन शनिवार को 120 फैलोज यंग इंजीनियर्स ने प्रजेंटेशन दिए। जहां आईएनएई के नए प्रेसिडेंट का चुनाव भी हुआ। समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च, जयपुर की ओर से हुआ। कन्वेंशन में फैलोज की एनुअल जनरल मीटिंग हुई, जिसमें 25 नए फैलोज का इंडक्शन प्रोग्राम हुआ। विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर से जुड़े डॉ.बी.एन. सुरेश का चुनाव नए प्रेसिडेंट के लिए किया गया।

पांचक्षेत्रों में दिए अवॉर्ड >इनोवेटिव स्टूडेंट प्रोजेक्ट अवॉर्ड 21 कैंडिडेट्स को दिए मास्टर, बैचलर डॉक्टोरल लेवल के ये सभी कैंडिडेट्स हैं। > आईएनएई यंग इंजीनियर अवॉर्ड दस कैंडिडेट्स को दिए। > आउट स्टेंडिंग टीचर्स अवॉर्ड से डॉ. प्रदीप दत्ता प्रो. भार्गव बी भट्टाचार्य को सम्मानित किया गया। > प्रो. जयकृष्ण प्रो.एस. एन. मित्र मेमोरियल अवॉर्ड डॉ. अविनाश चांदेर प्रो.आर के श्यामसुंदर को दिए गए। > इंजीनियरिंग में लाइफ टाइम कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड प्रो. एस रंगनाथन एस रामदोरई को दिए गए।

नए प्रेसिडेंट के चुनाव सहित 25 नए फैलोज का इंडक्शन