िसटी रिपोर्टर जयपुर
िसटी रिपोर्टर जयपुर
म्यूजिक,डांस, सिंगिंग और फैशन शो से खास बनेगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन। मौका होगा 31 दिसंबर को होटल क्लार्क्स आमेर में होने वाली \\\"मुंबई मसाला\\\' म्यूजिकल ईवनिंग का। इसमें बॉलीवुड सिंगर जयपुर के शारिब और तोषी लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
न्यू ईयर के मौके पर ये जयपुर में अपने बैंड के साथ लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। इसमें कम्पलीट बॉलीवुड गाने सुनने को मिलेंगे। सना खान इस कॉन्सर्ट में डांस परफॉर्मेंस देंगी।
इस मौके पर रैंप शो भी होगा, जिसमें दिल्ली की डिजाइनर नित्या सिंह के कलेक्शन को मॉडल्स रैंप पर पेश करेंगे। डीजे अमरीन खास तरह के म्यूजिक के साथ लोगों को फ्लोर पर झुमाएंगे। कार्यक्रम में बॉलीवुड नंबरों पर डांस परफॉर्मेंस के साथ लेजर शो भी रहेगा।
शारिब और तोषी देंगे लाइव परफॉर्मेंस