पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर की बेटी का सिम्बायोसिस में सम्मान

जयपुर की बेटी का सिम्बायोसिस में सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनेजमेंटइंस्टीट्यूट सिम्बायोसिस में जयपुर की आशी लूनिया ने इस सेशन में टॉप कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। अपने दो साल के एमबीए प्रोग्राम के दौरान आशी ने कैंपस में हुए अलग-अलग कॉम्पीटीशंस में भी विनर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके इन अचीवमेंट्स को देखते हुए सिम्बायोसिस की ओर से उन्हें सर्वश्रेष्ठ आउट गोइंग स्टूडेंट चुना गया। और चांसलर गोल्ड मेडल दिया गया। उन्हें 4.0 में से 3.75 ग्रेड प्राप्त करने पर डायरेक्टर्स ट्रॉफी भी प्रदान की गई। आशी लूनिया को यह पुरस्कार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 26 नवंबर को कन्वोकेशन सेरेमनी में दिया।

आशी ने 2013 में भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई में ट्रेनिंग की। इसमें भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के सुचारु संचालन के लिए उनके सुझावों को सराहा गया। इन सुझावों का आरबीआई की अधिकृत वेबसाइट पर भी उल्लेख किया गया है। उनके सुझावों को आरबीआई ने अपनी नीतियों में शामिल करने का आश्वासन भी दिया है। एसएमएस स्कूल में पढ़ी आशी अपने भाई वरुण लूनिया को अपना आदर्श मानती हैं, जो आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की मास्टर डिग्री ले चुके हैं। उनके पिता ए.के. लूनिया इंजीनियर हैं। मम्मी अनिता लूनिया हाउसवाइफ हैं। आशी कहती हैं, ‘मेहनत करने का प्रेरणा मुझे अपने दादा से मिली है, जो 87 की उम्र में भी वकालत कर रहे हैं।