- Hindi News
- शहर के अमित की शॉर्ट फिल्में इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट में
शहर के अमित की शॉर्ट फिल्में इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट में
जयपुरके अमित शर्मा के निर्देशन में बनी दो शॉर्ट फिल्में इंटरनेशनल चिल्ड्रन किड्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी। यह फेस्टिवल 13 से 18 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होगा। सार्क कंट्रीज के बीच होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में लगभग 30 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी। अमित की \\\"वेक अप’ और \\\"बोर्न फायर’ फिल्में मुख्य रूप से सोशल इशू पर बेस हैं। बच्चों पर शॉर्ट फिल्मों की सीरीज बनाने वाले अमित अब तक 10 शॉर्ट फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि ‘वेक अप’ डॉक्यूमेंट्री और ‘बोर्न फायर’ शॉर्ट फिल्म है। दोनों ही मुख्य रूप से बच्चों पर आधारित हैं। अमित ने बताया कि ऑनलाइन सबमिशन के तहत उन्होंने इन फिल्मों को फेस्टिवल के लिए भेजा था।