पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछले साल के मुकाबले ईजी रहा सीपीटी

पिछले साल के मुकाबले ईजी रहा सीपीटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरके अलग-अलग सेंटर्स पर रविवार को कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट सीपीटी के फर्स्ट फेज का एग्जाम आयोजित किया गया। सुबह 10 से 12 और 12 से 4 बजे तक हुआ ये पेपर पिछले साल के मुकाबले कैंडीडेट्स को ईजी लगा। यह पेपर दो फेजेज में आयोजित हुआ। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुए पेपर में फंडामेंटल अॉफ अकाउंट्स और मरकनटाइल का 100 नंबर का पेपर रहा, वहीं दोपहर 12 से 4 बजे तक हुए पेपर में इकॉनॉमिक्स और क्वांटेटिव एप्टीट्यूट 100 नंबर का रहा।

स्टूडेंट महेन्द्र सैनी का कहना था पिछले साल इस पेपर में थ्योरी बेस्ड सवाल ज्यादा आए थे, वहीं इस बार फंडामेंटल ऑफ अकाउंट्स में प्रेक्टिकल सवाल 45 नंबर और थ्योरिकल 15 नंबर के रहे। ऐसे में हम सभी को पेपर काफी ईजी लगा।

चूंकि पहले सैट में हुए पेपर में प्रेक्टिकल क्वैश्चन ज्यादा थे। ऐसे में स्टूडेंट कुशाग्र सिंह का कहना था पेपर लैंदी भी कम रहा और पेपर का डिफिकल्टी लेवल भी कम हुआ।

एक्सपर्ट आरसी शर्मा कहते हैं जहां एक ओर फंडामेंटल ऑफ अकाउंटेस और मरकनटाइल में प्रेक्टिकल क्वैश्चन ज्यादा होने की वजह से पेपर ईजी रहा। वहीं क्वांटेटिव एप्टीट्यूट में कॉन्ट्रेक्ट एक्ट को वेटेज मिला। इस टाॅपिक में से 20 क्वैश्चन आए। पिछले साल के मुकाबले इस बार पेपर ईजी रहा।

एक्सपर्ट का कहना है, एग्जाम का ईजी होना कैंडीडेट्स को सीधा फायदा पहुंचाएगा। इस बार कैंडिडेंट ज्यादा से ज्यादा आईपीसीसी में रजिस्टर हो पाएंगे।

भारतीय सीए संस्थान के जयपुर शाखा अध्यक्ष गौतम शर्मा ने बताया कि सीपीटी प्रथम चरण की परीक्षा है। इसे पास करने के बाद आईपीसीसी में कैंडीडेट्स को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।

इनसेंटर्स पर हुआ एग्जाम

महाराजाकॉलेज, यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज, पीजी स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, यूनिवर्सिटी राजस्थान कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज,पीजी स्कूल ऑफ कॉमर्स, माहेश्वरी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स, मालवीया कॉलेज, पोद्दार मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और कनोडिया पीजी महाविद्यालय में इसका आयोजन हुआ।

कॉमर्स कॉलेज से एग्जाम देकर बाहर आते स्टूडेंट्स।