पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवन निर्माण एवं नक्शे अनुमोदन की प्रक्रिया होगी सरल: मेयर

भवन निर्माण एवं नक्शे अनुमोदन की प्रक्रिया होगी सरल: मेयर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| शहरमें भवन निर्माण और नक्शे अनुमोदन की प्रक्रिया सरल की जाएगी। कचरे के निस्तारण के लिए कोच्चि मॉडल अपनाया जाएगा। मास्टर प्लान में जो क्षेत्र व्यावसायिक दिखाए गए हैं, उनको रूपांतरित करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। यह निर्णय गुरुवार को मेयर की ओर से ली गई बिल्डर्स एसोसिएशन की मीटिंग में लिया गया। नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में शहर के बिल्डर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में बिल्डर्स ने बताया कि 45 मीटर ऊंची बिल्डिंग की अनुमति जेडीए की ओर से दी जाती है। अनुमति के समय जेडीए बिल्डिंग की ऊंचाई के हिसाब से कर वसूलता है। ऐसे में वसूली गई राशि से निगम अग्निशमन शाखा में हाइराईज बिल्डिंग के लिए वाहन खरीद सकता है। बैठक में निगम और जेडीए की ओर से ली जा रही अलग-अलग लीज राशि को समान करने की मांग की गई। वहीं बिल्डर्स ने कोचीन की तर्ज पर बहुमंजिला इमारतों से निकलने वाले कचरे में से प्लास्टिक वेस्ट को अलग कर भवनों के ऊपर खाद बनने के प्लांट लगाने का सुझाव दिया।