पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में चार की मौत

सड़क हादसों में चार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|शहर मेंगुरुवार को अलग-अलग थाना इलाकों में सड़क हादसों में 4 जनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि करधनी थाना इलाके में सुबह 6 बजे निवारू रोड निवासी सतवीर सिंह स्कूटर से ऑफिस जा रहे थे तभी कालवाड़ रोड पर पावर हाउस तिराहे के पास एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे सतवीर घायल हो गए। उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इधर आमेर थाना इलाके में दिल्ली बाईपास सड़वा मोड़ पर एक कार ने बाइक सवार युवक के टक्कर मार दी। इससे नाई की थड़ी के मोहम्मद इसरार की मौत हो गई। इसरार सिलाई करता है और अपने घर जा रहा था। मालवीयनगर इलाके में विजयवर्गीय हॉस्पिटल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया है।

ऑटोपलटने से एक की मौत

मालवीयनगरबालाजी मोड़ के निकट बुधवार देर रात को ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक 45 वर्षीय मोहम्मद अब्दुला शास्त्रीनगर का रहने वाला है। वह ऑटो से अपने घर जा रहा था।