- Hindi News
- मंजूरी मिलते ही दोषियों पर करेंगे कार्रवाई
मंजूरी मिलते ही दोषियों पर करेंगे कार्रवाई
जयपुर|27 सालपहले आरपीए में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग ढहने उसमें दब कर दो जनों की मौत मामले में 20 साल देरी से चालान पेश करने के दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में गुरुवार को हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता डीवी ठोलिया आश्वस्त किया कि मंजूरी मिलते ही दोषी रिटायर अफसरों पर कार्रवाई कर देंगे। इस पर न्यायाधीश निशा गुप्ता ने मामले में डीजीपी को हाजिरी माफी दे दी।
अदालत के 26 नवंबर के आदेश के पालन में अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि देरी से चालान पेश करने के जो दोषी अफसर हैं उनमें चार आरपीएस हैं जो रिटायर हो गए हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राज्यपाल की मंजूरी जरूरी है। सरकार ने मामले को मंजूरी के लिए भेज दिया है और मंजूरी मिलते ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी जाएगी।