- Hindi News
- उच्च शिक्षा में बनेगी तबादला नीति : सराफ
उच्च शिक्षा में बनेगी तबादला नीति : सराफ
जयपुर। उच्चशिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा है कि उच्च शिक्षा विभाग में तबादला नीति बनाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न राज्यों की स्थानांनतरण नीतियों का अध्ययन किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने उच्च शिक्षा के अंतर्गत प्राचार्य एवं उपाचार्यों की पदोन्नति इस माह पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरपीएससी को 1118 व्याख्याताओं की अभ्यर्थना एवं नए कॉलेज खुलने से सृजित पदों के लिए भी अभ्यर्थना को कहा। शासन सचिव उच्च शिक्षा अश्विनी भगत तथा उच्च शिक्षा आयुक्त श्रवण साहनी मौजूद थे। सराफ ने उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों की बहुप्रतिक्षित मांग पदनाम परिवर्तन के संबंध में भी निर्देश दिए। इसके अनुसार यूजीसी के नियमानुसार उच्च शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों को सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदनाम दिया जाएगा।