पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र सरकार से प्रदेश को 12 सौ करोड़ की सहायता

केंद्र सरकार से प्रदेश को 12 सौ करोड़ की सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। केंद्रएवं राज्यों की ओर से विभिन्न वस्तुओं पर वसूले जाने वाले अलग- अलग करों को खत्म कर एकरुपता लाते हुए जीएसटी लागू करने से पहले गुरुवार को दिल्ली में केंद्र सरकार की एम्पावर्ड कमेटी ने सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ शिरकत की। इसके बाद शाम को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने मुलाकात की। शेखावत ने मांग रखी कि सीएसटी को केंद्र की सलाह पर राज्यों की ओर से 4 से घटाकर 2 प्रतिशत किए जाने से राजस्थान को साढ़े चार हजार करोड़ रुपए के कर का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई की जाए। शेखावत के मुताबिक वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही राजस्थान को इस नुकसान की भरपाई की एवज में एक हजार से लेकर 1200 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने बताया कि सवेरे 11 बजे सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ एम्पावर्ड कमेटी की बैठक हुई। इसमें जीएसटी लागू करने और उससे होने वाले फायदे- नुकसान के मुद्दे पर राज्यों से राय ली गई। केंद्र सरकार करों में एकरुपता लाने और आपसी सामंजस्य बैठाने के लिए मौजूदा विभिन्न प्रकार के करों की जगह पर जीएसटी लागू करना चाह रही है। एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में कर के नए प्रावधान लागू करने के मुद्दे पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए यूडीएच मंत्री शेखावत ने कहा कि हमारी संसदीय व्यवस्था और राज्यों की वित्तीय स्वायत्तता का हनन नहीं होना चाहिए।

700 मेगावाट बिजली की मंजूरी

जयपुर।केंद्रने प्रदेश के लिए 700 मेगावाट पॉवर पैदा करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी जारी कर दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश को प्रति मेगावाट 20 लाख रुपए केंद्र से सहयोग राशि मिलेगी। ये 700 मेगावाट का सोलर उर्जा से जुड़ा प्रोजेक्ट जोधपुर में भड़ला गांव में लगेगा और इसे फेज-2 का नाम दिया जाएगा। राजस्थान रिनेवेबल इनर्जी कॉरपोरेशन लि. के अधिकारियों के अनुसार प्रति मेगावाट 40 से 50 लाख रुपए के बीच खर्चा आएगा। ऐसे में 20 लाख रुपए केंद्र से मिलेंगे। इस संबंध में पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे मंजूरी मिलने से प्रदेश को विद्युत उत्पादन क्षेत्र में इजाफा होगा।

25पॉवर पार्क के लिए उम्मीद बढ़ी