- Hindi News
- तेरापंथ आचार्य महाश्रमण राजकीय अतिथि घोषित
तेरापंथ आचार्य महाश्रमण राजकीय अतिथि घोषित
दिल्ली से नेपाल तक अहिंसा यात्रा पर आचार्य महाश्रमण, यात्रा का राजस्थान में प्रवेश
जयपुर|जैनतेरापंथ समाज के 11वें आचार्य महाश्रमण अहिंसा यात्रा के तहत राजस्थान प्रवास पर रहने के दौरान राज्य सरकार के राजकीय अतिथि होंगे। उनकी दिल्ली से नेपाल की अहिंसा यात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई थी। अहिंसा यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। आचार्यश्री अहिंसा यात्रा के माध्यम से अणुव्रत के मूल्यों की स्थापना का संदेश दे रहे हैं।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार बरडिया और मंत्री राजेंद्र बांठिया के मुताबिक आचार्य महाश्रमण 14 दिसंबर को धौलपुर पहुंचेंगे। राजस्थान में प्रवेश करने से पहले राज्य सरकार ने उन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया है। महाश्रमण देशभर के विभिन्न राज्यों में अणुव्रत मूल्यों का संदेश देते हुए साल 2015 में अप्रैल के अंत में नेपाल पहुंचेंगे। वहां उनका चातुर्मास होगा। ये पहला मौका होगा, जब तेरापंथ समाज के किसी आचार्य का चातुर्मास देश से बाहर होगा।