पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर आज से

निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| महावीरइंटरनेशनल पिंकसिटी की ओर से 24वां निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। शिविर के लिए शहर में 5 जगह जांच भर्ती केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 12 दिसंबर को श्याम नगर के आराधना भवन, जवाहर नगर के महावीर साधना केंद्र, गोविंद राजियों का रास्ता के नामदेव मंदिर और जौहरी बाजार में शिवजीराम भवन में मरीजों की जांच होगी। इसी तरह 14 दिसंबर को जैन श्वेतांबर मंदिर सांगानेर, दादाबाड़ी सागर रोड और शिवजीराम भवन में मरीजों की जांच होगी। संस्था के सचिव राजेंद्र नाहर ने बताया कि मुख्य शिविर स्थल मोतीसिंह भोमियों का रास्ता, जौहरी बाजार में शिवजीराम भवन होगा।