क्रेन हाउस से बाइक चोरी
जयपुर| अजमेरीगेट पर यातायात विभाग के क्रेन हाउस में खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। क्रेन हाउस के इंचार्ज हैडकांस्टेबल सुशील पारीक ने जालूपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि पुलिस ने 4 दिसंबर को नो पार्किंग से यह बाइक जब्त की थी। दो दिन तक बाइक वहीं खड़ी थी। छह दिसंबर को बाइक गायब मिली। पुलिस ने आसपास तलाश किया लेकिन पता नहीं चला।