लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स की सभा 14 को
जयपुर| लाइफइंश्योरेंस एजेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया डिवीजनल कौंसिल जयपुर की ओर 14 दिसंबर को परशुराम भवन, सेक्टर-4, पानी की टंकी के पास विद्याधर नगर में आमसभा का आयोजन किया जाएगा। लियाफी डिवीजनल कौंसिल जयपुर के प्रवक्ता भारत भूषण गोयल ने बताया कि इस आमसभा में पूरे डिवीजन की 31 शाखाओं से लगभग एक हजार अभिकर्ता भाग लेंगे।