- Hindi News
- गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग
गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग
जयपुर| ब्राह्मणसमाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अंबिका प्रकाश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर श्रीमद्भागवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग की है। पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका में राष्ट्रपति बराक ओबामा को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की थी और उन्होंने ससम्मान स्वीकार किया था। इससे गीता को स्वत: ही अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हो गई। अब गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कर औपचारिकता पूर्ण करनी चाहिए।