पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसद पर हमले की कल 13वीं बरसी, शांति मार्च निकलेगा

संसद पर हमले की कल 13वीं बरसी, शांति मार्च निकलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| भारतकी संसद पर हुए आतंकवादी हमले की शनिवार को 13वीं बरसी है। इस दिन शहीद हुए लोगों की याद में शहर में विभिन्न आयोजन होंगे। मुख्य कार्यक्रम फोरम फोर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी फेन्स और फोरम फोर इंटीग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी फिन्स की ओर से शांति मार्च होगा। फिन्स के अध्यक्ष जेपी मिश्रा, महासचिव जसबीरसिंह कोषाध्यक्ष डॉ. एसएस अग्रवाल ने मीडिया को यह जानकारी दी। डॉ. एसएस अग्रवाल के मुताबिक दोनों संगठनों की ओर से शनिवार शाम 4 बजे शांति मार्च निकलेगा। जो स्टेच्यू सर्किल से रवाना होकर भगवंतदास रोड से अंबेडकर सर्किल होता हुआ अमर जवान ज्योति पहुंचेगा। यहां पर आर्मी बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा और समापन पर राष्ट्रगान होगा। फेन्स की ओर से राष्ट्र रक्षा, जन जागरण और आतंकवाद निर्मूलन के लिए सुनियोजित कार्यक्रम शुरू किए हैं। फिन्स फेन्स के करीब 100 प्रतिनिधि 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक स्वराज द्वीप नमन यात्रा के लिए अंडमान निकोबार द्वीप जाएंगे।