पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र की हाजिरी कम है तो घर वालों को बताओ : कुलािधपति

छात्र की हाजिरी कम है तो घर वालों को बताओ : कुलािधपति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेशके विश्वविद्यालयों उनसे संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थिर्यों की न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति से कम होने की सूचना अभिभावकों के पास भेजनी होगी। इस सिलसिले में राजस्थान के कुलाधिपति (राज्यपाल) कल्याण सिंह ने हैल्थ साइंस यूनिवर्सिटी समेत सभी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों शैक्षणिक स्तर में सुधार गुणवत्ता शिक्षा के लिए पत्र लिखा है। उसके बाद कुलपतियों की ओर से कॉलेज प्राचार्यों को लिखा जा रहा है।

अभी तक मिली खामियां : अप्रैल2006 में बनी हैल्थ यूनिवर्सिटी में परीक्षा निर्धारित समय पर नहीं होने के साथ ही परिणाम देरी से घोषित, शैक्षणिक कैलेंडर घोषित नहीं करना, बड़ी-बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ी, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत, संस्थानों का समय पर निरीक्षण नहीं होना, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैनपावर एवं उपकरणों की कमी, सत्र देरी से शुरू होने पर पाठ्यक्रम की समयावधि बढ़ जाना आदि।

रिपोर्ट मांगी : कुलाधिपतिने प्रोफेसर, एसोसिएट एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के नाम संख्या, निर्धारित कार्य मानदंड, 2013-14 में उपलब्धि, निर्धारित कालांश, वास्तविक कालांश, छात्रों की उपस्थिति एवं किए गए रिसर्च कार्य की जानकारी मांगी है।