पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी करते पकड़ा तो गले पर उस्तरा मारा

चोरी करते पकड़ा तो गले पर उस्तरा मारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | हसनपुरापुलिया के नीचे बुधवार देर रात चोरी करते पकड़े जाने पर एक युवक ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति के गले पर उस्तरा मार दिया। घायल राजेश ने सदर थाने में केस दर्ज करवाया। उसके गले पर दस से ज्यादा टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी रईस को गिरफ्तार कर लिया। वह खानाबदोश है। कोर्ट ने उसे गुरुवार को जेल भेज दिया। राजेश की हसनपुरा पुलिया के नीचे चाय की थड़ी है। बुधवार देर रात 1:30 बजे वह थड़ी के पास फुटपाथ पर सो रहा था। तभी रईस ने राजेश को सोता देखकर जेब में चोरी करने को हाथ डाला। इस पर राजेश की आंख खुल गई उसने रईस को पकड़ लिया। इससे गुस्साए रईस ने राजेश के गले पर उस्तरा मार दिया।



उसके चिल्लाने पर आसपास में सो रहे लोग जाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घायल राजेश को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया।