- Hindi News
- वर्ल्ड ट्रेड पार्क में अश्लील चित्र पर मामला दर्ज करने का निर्देश
वर्ल्ड ट्रेड पार्क में अश्लील चित्र पर मामला दर्ज करने का निर्देश
जयपुर. मुख्यमहानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने वर्ल्ड ट्रेड पार्क के ब्लॉक के प्रथम तल पर दुकानों के बीच में बनी गैलरी की छत पर अश्लील चित्र प्रदर्शित करने पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क के अनूप बरतरिया के खिलाफ जवाहर सर्किल पुलिस को मामला दर्ज कर जांच का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश विजय कुमार के परिवाद पर दिया। इसमें कहा कि 2 दिसंबर को वह पार्क में घूमने गया तो गैलरी की छत पर कुछ चित्रों में महिलाओं के प्रति गलत नजरिया दिखाया जा रहा था। ऐसे चित्र देखकर प्रार्थी को मानसिक आघात पहुंचा और ऐसे चित्र प्रदर्शित करना महिला विशिष्ट विरूपण अधिनियम 1986 आईपीसी के प्रावधानों का उल्लंघन है।
इसलिए मामला दर्ज कर जांच करवाई जाए।