- Hindi News
- \"शराब, नमक चीनी और तंबाकू स्वास्थ्य के दुश्मन\'
\"शराब, नमक-चीनी और तंबाकू स्वास्थ्य के दुश्मन\'
जयपुर| स्वास्थ्यमंत्रालय में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) के निदेशक राजीव कुमार ने कहा है कि लाइफ स्टाइल में बदलाव, शराब का सेवन, नमक चीनी तथा तंबाकू का अधिक मात्रा में सेवन करने से मधुमेह, कैंसर, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों के ग्राफ में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2012 में कुल मौतों में 3 करोड़ 80 लाख अर्थात 68 फीसदी की मौत का कारण असंक्रामक रोग है। यह जानकारी राजीव कुमार ने गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में जानकारी दी। इन बीमारियों को नियमित रूप से व्यायाम और व्यवस्थित जीवन शैली अपनाकर ही कम किया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव और दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे।