- Hindi News
- प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जयपुर| प्लॉटके फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने और 3 लाख रु. हड़पने के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने गुरुवार को एक भूमाफिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जगदीश कॉलोनी ब्रह्मपुरी निवासी जाकिर हुसैन ने रिपोर्ट दी थी कि जून 2014 में नाई की थड़ी रामनगर मोड़ के पास समीर नगर-ए में आरोपी मोहम्मद सलीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 6 लाख 70 हजार रुपए में प्लाॅट बेचा था। जाकिर ने इकरारनामा कर 3 लाख रुपए दे दिए थे। जब जाकिर को कुछ दिनों बाद पता चला कि वह प्लॉट तो अन्य व्यक्ति के नाम है और मोहम्मद सलीम ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे बेचान किया है। इस संबंध में जाकिर ने अक्टूबर 2014 में आरोपी सलीम के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।