- Hindi News
- सफाई कर्मचारियों ने की चुनाव कराने की मांग
सफाई कर्मचारियों ने की चुनाव कराने की मांग
जयपुर| जयपुरनगर निगम सफाई कर्मचारी सेवा संघ के पदाधिकारी गुरुवार को मेयर निर्मल नाहटा से मिले। उन्होंने सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव कराने की मांग की। इस संबंध में मेयर को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधी मंडल संघ के अध्यक्ष शिवचरण डंडोरिया और प्रवक्ता बबलू डंडोरिया के नेतृत्व में मिले। डंडोरिया ने बताया कि इस संबंध में निगम सीईओ से भी मिल चुके। उन्होंने शीघ्र चुनाव कराने का आश्वासन दिया है।