- Hindi News
- पुलिस लाइन में तैयार होगी जिला रिजर्व फोर्स
पुलिस लाइन में तैयार होगी जिला रिजर्व फोर्स
जयपुर| प्रदेशके सभी जिलों में आरएसी की तर्ज पर कंपनियां गठित करने और पुलिस लाइन को जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करने के संबंध में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक में विशिष्ट डीजी नवदीप सिंह, एडीजी राजीव दासोत और नंदकिशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिला पुलिस लाइन प्रशासन को मजबूत बनाने, पुलिसकर्मियों के अनुशासन, उनका मनोबल बढ़ाने, उनकी नेतृत्व क्षमताओं का बेहतर उपयोग करने तथा निगरानी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों की कंपनियां गठित करने और जिला प्रशिक्षण केन्द्रों को और अधिक विकसित करने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में लाइन में जिला रिजर्व फोर्स के नाम से कंपनी बनाने पर चर्चा की गई।