पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वायत्त यूडीएच की स्टेट लैंड यूज चेंज कमेटी अलग

स्वायत्त-यूडीएच की स्टेट लैंड यूज चेंज कमेटी अलग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राज्यसरकार ने नगरीय भू उपयोग परिवर्तन से जुड़े मामले का राज्य स्तर पर निस्तारण के लिए स्टेट भू उपयोग परिवर्तन कमेटी को दो भागों में बांट दिया है। अब स्वायत्त शासन विभाग और नगरीय विकास विभाग की अलग अलग स्टेट कमेटी होगी। इससे स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव मनजीतसिंह के पक्ष में बड़ा फैसला बताया जा रहा है। अब प्राधिकरणों और न्यासों के भू उपयोग परिवर्तन से जुड़े मसले यूडीएच की कमेटी और सभी डीएलबी के मामले स्वायत्त शासन विभाग की कमेटी देखेगी।