- Hindi News
- गृहमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, कटारिया से मिले जसवंत
गृहमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, कटारिया से मिले जसवंत
नकलीघी मामले में एडीजी जसवंत संपतराम सहित पुलिस अफसरों पर उठ रहे सवालों पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पुलिस महानिदेशक ओमेंद्र भारद्वाज से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने एसीबी के डीजी मनोज भट्ट को भी शुक्रवार को तलब किया है। कटारिया ने कहा- मामला एसीबी से जुड़ा है और यह महकमा मुख्यमंत्री के पास है, ऐसे में कार्रवाई का फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर ही होगा। इस बीच, विवादों में घिरे एडीजी जसवंत संपतराम गुरुवार शाम करीब पांच बजे गृहमंत्री से मिले। गौरतलब है कि भास्कर ने इस मामले को लेकर मंगलवार बुधवार को बड़ा खुलासा किया था।