पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू के क्षेत्राधिकार से हटे पांच जिले

आरयू के क्षेत्राधिकार से हटे पांच जिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन समाज को आरबीआई ने अल्पसंख्यक में लिया

जयपुर | रिजर्वबैंक ने जैन समाज को अल्पसंख्यक की श्रेणी में शामिल कर लिया है। अब जैन समाज को क्रेडिट फैसेलिटी टू मायनोरिटी के तहत फायदा मिल सकेगा। इसके अलावा बैंक से संबंधित अल्पसंख्यकों से जुड़ी अन्य सब्सिडी के भी वे हकदार होंगे। इस संबंध में आरबीआई की सीजीएम माधवी शर्मा ने सभी बैंकों को निर्देश जारी कर दिया है। आरबीआई ने इस श्रेणी में पांच समाजों को पहले ही नोटिफाई कर रखा है। इसमें मुस्लिम, सिख, बुध्दिस्ट, क्रिश्चियन और जोरोस्ट्रियन (पारसी) समाज शामिल है।

जयपुर | अलवर,सीकर और भरतपुर में तीन यूनिवर्सिटी के क्षेत्राधिकार तय हो गया है। गुरुवार को शिक्षा संकुल में हुई बैठक में राजस्थान यूनिवर्सिटी से क्षेत्राधिकार में आने वाले 5 जिलों को नए विश्वविद्यालयों के क्षेत्राधिकार के अधीन किया गया। अब आरयू में जयपुर और दौसा जिले बचेंगे। अलवर, सीकर, झुंझुनूं और भरतपुर धौलपुर जिलों के सभी कॉलेज संबंधित यूनिवर्सिटी के अधीन होंगे। इन सभी विश्वविद्यालयों को भूमि का आवंटन हो चुका है और जल्दी ही इनके भवन निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।