पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंतर मंतर, हवामहल की सफाई करेंगे स्कूली बच्चे

जंतर-मंतर, हवामहल की सफाई करेंगे स्कूली बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पुरातत्वविभाग ने सफाई में सहयोग के लिए वर्ल्ड हैरिटेज साइट जंतर-मंतर के साथ ही शहर की शान हवामहल को दो स्कूलों को गोद दिया है। जंतर-मंतर के लिए डीपीएस स्कूल और हवामहल के लिए स्टेप बाई स्टेप को जिम्मेदारी सौंपी है। मकसद है, जब बच्चे सफाई व्यवस्था में सहयोग करेंगे तो बड़े भी गंदगी करने से शर्मसार होंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सुबह 11 से 12 बजे तक दोनों स्मारकों में पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे बच्चों को सफाई का संदेश देने के साथ ही शहर की विरासत और स्मारकों को अच्छा रखने के लिए संदेश देंगी।