सेंट जेवियर स्कूल सेमीफाइनल में
जयपुर | सेंटजेवियर स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को सात रन से हरा कन्नी थारियामल इंटर स्कूल क्रिकेट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जेवियर के 7/121 रन के जवाब में दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम 114 रन ही बना सकी। एक अन्य मुकाबले में अजमेर के मयूर स्कूल ने सुबोध पब्लिक स्कूल को नौ विकेट से हरा अंतिम चार का टिकट कटाया। सेमीफाइनल में सेंट जेवियर का सामना संस्कार स्कूल से होगा, जबकि मयूर स्कूल अजमेर के ही ख्वाजा मॉडल स्कूल से भिड़ेगा।